• Sat. Jul 27th, 2024

Hindola Utsav: एक आध्यात्मिक उत्सव

Jun 26, 2023
Celebrate Hindola Utsav in hindola mahal with Hindola decoration ideas at home

Hindola Utsav एक प्रमुख Hindu आध्यात्मिक उत्सव है जो भारत में मनाया जाता है। Hindola उत्सव आषाढ़ वद – २ से श्रावण वद – २ तक मनाया जाता है। Hindola utsav का अर्थ होता है “झूलों का उत्सव”, यह उत्सव हिंदू धर्म के मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। 

Hindola Date: 05-07-2023 to 01-09-2023 ( आषाढ़ वद – २ से श्रावण वद – २)

दिव्य हिंडोला उत्सव की उत्पति 5000 साल पहले वृन्दावन में हुई थी, जहां गोपियों ने भगवान श्री कृष्ण को सजाए गए झूले पर झुलाया था।  यह उत्सव पुष्प या चंदन से सजे झूले पर भगवान की मूर्ति को बिराजमान करके भगवान को झुलाया जाता है। यह उत्सव विशेष रूप से वैष्णव मंदिरों में प्रमुखता से मनाया जाता है।

Hindola utsav का मुख्य उद्देश्य भक्ति, समर्पण और धार्मिक उत्साह को प्रोत्साहित करना है। इस उत्सव के दौरान, भक्तजन मंदिर में इकट्ठे होते हैं hindola mahal में आकर Hindola darshan करते हैं और भजन, कीर्तन और आरती के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट करते हैं। झूले पर भगवान की मूर्ति को झूलते समय, भक्तजन उन्हें अलंकृत करते हैं और फूल, मिठाई और प्रसाद की विनती करते हैं।

भक्तजन भगवान के प्रति अपना आदर्श और समर्पण प्रकट करते हैं। उत्सव की धुन में, सभी जातियों, वर्णों और वयों के लोग एकजुट होते हैं और धार्मिक आनंद को महसूस करते हैं। यह उत्सव लोगों को समृद्धि, खुशी और शांति का अनुभव कराता है।

उत्सव की धूमधाम और आनंद का दृश्य देखने के लिए वाराणसी, मथुरा, वृंदावन, द्वारका, पुरी, जगन्नाथपुरी और अहमदाबाद जैसे स्थान प्रसिद्ध हैं।

Hindola Utsav in Swaminarayan Temple:

हिंडोला उत्सव श्री स्वामीनारायण संप्रदाय में पुरे हर्ष और उल्लाशसे मनाया जाता है। स्वामीनारायण संप्रदाय का विश्वका पहला मंदिर कालूपुर, अहमदाबाद में परंपरागत तरीकोंसे हिंडोला उत्सव मनाया जाता है। 

कई सरे भक्तजन अपने घरमें भी हिंडोला सजाकर भगवान की मूर्ति को झूलते है।   

इस प्रकार, Hindola utsav एक परंपरागत आध्यात्मिक उत्सव है जो हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। यह उत्सव भक्ति, समर्पण और आनंद का प्रतीक है और लोगों को अपनी आध्यात्मिकता के प्रति संबंधित करता है। Hindola Utsav के द्वारा, हम अपनी पारंपरिक धर्म, संस्कृति और समर्पण को समर्थन करते हैं और इसे आने वाली पीढ़ियों को संगठित रखने का मौका देते हैं।

Hindola Decoration idea at home

यहाँ पर हम कुछ Hindola idea शेयर कर रहे है जिससे आप भी अपने घर पे हिंडोला बनाकर भगवान को झूला सकते है।

  • फूलो की सजावट (Flower decoration)
  • सब्जिओ की सजावट (Vegitables)
  • फलो की सजावट (Fruits)
  • बिस्किट का हिंडोला  (Biscuit)
  • मोतिओं का हिंडोला  
  • अभ्यास उपकरणों की सजावट (Stationery)
  • खिलोनो का हिंडोला (Toyes)
  • चॉकलेट की सजावट (Chocolate)
  • राखी की सजावट 
  • सुकेमेवे के हिंडोले (Dry fruits)
  • चम्मच की सजावट (Spoons)
  • मूंगफली  (Peanuts)
  • बलून सजावट (Balloon)
  • फलो की सजावट (Fruits)
  • Ice-cream Sticks
  • Straw Pipe Decoration

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *